26 Apr 2024, 02:14:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL से पहले KKR को लगा बड़ा झटका - बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 2:19PM | Updated Date: Mar 30 2018 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल मैच शुरू होने से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
इस चोट के कारण स्टार्क जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले ही बाहर हो गए थे। उनकी जगह नए खिलाड़ी चैड सेयर्स को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। स्टार्क केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान ही कई मौकों पर संघर्ष करते नजर आए थे।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्विटर पर स्टार्क के आईपीएल से बाहर होने का बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'स्टार्क के दाएं पैर की हड्डियों में खिंचाव है। वह टेस्ट के बाद आगे के इलाज के लिए देश लौटेंगे और आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »