19 Apr 2024, 04:25:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विवादों के बीच आॅस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच चौथा टेस्‍ट आज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 11:22AM | Updated Date: Mar 30 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका शुक्रवार से यहां आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में अपने तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल को विजय विदाई लेने के इरादे से उतरेगा। मोर्कल ने सीरीज शुरू होने से पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनकी आखिरी सीरीज होगी। मोर्कल ने केप टाउन में पिछले तीसरे टेस्ट में नौ विकेट लेकर न केवल दक्षिण अफ्रीका को 322 रन से रिकॉर्ड जीत दिलाई थी बल्कि अपने प्रदर्शन से मैन आॅफ द मैच भी बने थे। मोर्कल ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट भी पूरे कर लिए थे।
 
यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बने थे। तेज गेंदबाज ने नौ विकेट को अपने करियर का सबसे यादगार पल बताया था। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। मोर्कल ने अपने 85 टेस्ट के करियर में तीसरी बार मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के पास आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 48 वर्षों में पहली बार घरेलू सीरीज जीतने का शानदार मौका है। दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद से आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी घरेलू सीरीज नहीं जीती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »