23 Apr 2024, 21:31:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन-कपिल की बराबरी में पहुंचे विराट कोहली, किया ये बड़ा कारनामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 11:34AM | Updated Date: Mar 29 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली का मोम का पुतला राजधानी दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगा। विराट यहां पहले से स्थापित सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसी दिग्गज हस्तियों वाले लोकप्रिय और इंटरेक्टिव स्पोर्ट्स जोन में शामिल होंगे। यहां आने वाले मेहमानों को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के साथ पोज़ करने, सेल्फी खिंचवाने और कुछ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। 
 
मैडम तुसाद के विषेशज्ञ आर्टिस्टों की एक टीम विराट के साथ सिटिंग के लिए लंदन से आई है और उनकी हुबहू फिगर तैयार करने के लिए उनके करीब 200 माप लिए गए। मैडम तुसाद दिल्ली में अपनी प्रतिमा शामिल किए जाने पर उत्साहित विराट ने कहा, मैडम तुसाद संग्रहालय  में शामिल किया जाना वाकई सम्मान की बात है। मैं मैडम तुसाद  की टीम का आभारी हूं जिन्होंने सिटिंग सत्र  के दौरान बेहद धैर्य रखा और मुझे ऐसी यादें दीं जो मेरे साथ आजीवन रहेंगी। 
 
मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महा प्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने कहा, हमें 23वें आकर्षण के रूप में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट का मोम का पुतला शामिल करते हुए बेहद खुशी है। वह हर हिंदुस्तानी के दिल में बसते हैं और यहां अगली फिगर के रूप में उनका चयन एकदम उपयुक्त है। हमें यकीन है कि विराट की वैक्स फिगर सिर्फ देश  में ही नहीं बल्कि विदेशों में  भी उनके प्रंशसकों  के लिए आकर्षण  का विषय  होगी क्योंकि वह  उन महान क्रिकेटरों में से हैं जिनका लोहा दुनियाभर ने माना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »