20 Apr 2024, 10:09:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईपीएल से पहले युवराज सिंह ने चेंज किया अपना लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 3:42PM | Updated Date: Mar 26 2018 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ी अपने लुक पर काफी ध्‍यान दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अपना लुक चेंज किया था। विराट के बाद अब टीम इंडिया के धमाकेदार बल्‍लेबाज युवराज सिंह ने भी अपना लुक चेंज कर लिया है।
 
युवराज आईपीएल में अपनी पसंदीदा टीम किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे और इस बार वे हर बार की तरह नए लुक के साथ नजर आने वाले है। बता दें कि, जिस तरह विराट कोहली और धोनी, हार्दिक पांड्या ने अपना हेयर स्टाइल बदाल उसी तरह युवराज सिंह ने भी अपने हेयर का नया लुक दिया है। जो बेहद खूबसूरत है।
 
मशहूर हेयरस्टाइलिश हाकिम अलीम ने युवी के बालों को नया लुक दिया है। ये वहीं हाकिम है जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले विराट कोहली के बालों को नया लुक दिया था। नए लुक के साथ युवराज सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बता रहे है कि उन्हें अपने बालों के खोने का बेहद दुख हो रहा है। आईपीएल के इस नए सीजीन में युवराज अब इस नए लुक में धमाल मचाएंगे। वैसे भी अप्रैल में गर्मी का सीजन शुरू हो जाता है। और ऐसे समय में छोटे बालों में खिलाड़ी तनाव से मुक्त रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »