29 Mar 2024, 20:18:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया का हार से बचना मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 11:54AM | Updated Date: Mar 26 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूलैंड्स। आॅस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चले रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेहमानों हालत खराब है। 430 रनों का पीछा कर रही आॅस्ट्रेलियाई टीम ने 83 रन पर 5 विकेट गंवा दिए है। बेनक्राफ्ट 26 और वॉर्नर 32 ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़ दिए थे, लेकिन फिर पारी लड़खड़ा गई और 2 रन के अंदर ही 4 विकेट गिर गए।
 
कुछ देर बाद कप्तान स्मिथ भी आऊट हो गए। उन्होंने महज 7 रन बनाए। इससे पहले साऊथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 373 रन बनाए, जिसमें डी विलियर्स, डिकॉक, फ्लिेंडर और मॉर्करम के अर्द्ध शतक शामिल है। नाथन लियॉन ने 3 विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए है। मैच में साऊथ अफ्रीका की पारी 311 रन पर सिमटी थी, फिर आॅस्ट्रेलिया 255 रन ही बना सकी थी। 56 रन की बढ़त लेने के बाद साऊथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 373 रन बनाते हुए मेहमानों के सामने 430 रनों का लक्ष्य रखा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »