20 Apr 2024, 11:34:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

थकान नहीं, लगातार मैच खेलना अच्छा अनुभव: हरमनप्रीत कौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2018 10:37AM | Updated Date: Mar 25 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को लगातार मैच खेलने की खुशी है, क्योंकि ऐसा मौका भारतीय टीम को बरसों बाद मिला है। भारतीय महिला टीम पिछले 2 महीने से लगातार क्रिकेट खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका में 2 सीरीज जीतने के बाद आॅस्ट्रेलिया के हाथों वनडे सीरीज में पराजय मिली और अब टी20 सीरीज चल रही है।
 
यह पूछने पर कि क्या टीम थकी हुई है, हरमनप्रीत ने कहा, बिल्कुल नहीं। हम लगातार खेलने का मजा ले रहे हैं। हमें बीसीसीआई से इसकी ही उम्मीद थी। उन्होंने कहा, यह हम सभी के लिए सबक है। हमें पहले लगातार खेलने का मौका नहीं मिलता था। दो सीरीज के बीच 6 या 8 सप्ताह का अंतर होता था। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लियेएएक भूमिका में जमना मुश्किल होता था। उन्होंने कहा, जब आप लगातार इतने मैच खेलते हैं तो आपको पता होता है कि कैसे वापसी करनी है। टीम थकी हुई नहीं है। सभी फिट है और यह अच्छा अनुभव है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »