25 Apr 2024, 10:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देंगे : हरमनप्रीत कौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 11:33AM | Updated Date: Mar 22 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि भले ही उनकी टीम अधिक अनुभवी नहीं है, लेकिन वह इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को शुरू हो रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के पास वे खिलाड़ी हैं जो महिला बिग बैश लीग में खेलती रही हैं और हरमनप्रीत ने इन दोनों टीमों को अच्छा करार दिया।
 
हरमनप्रीत ने कहा, यनसिंह उन्हें (इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया) काफी अनुभव है, क्योंकि वे टी20 प्रारूप में खेलते हैं। हम जानते हैं कि हम विदेशी खिलाड़ियों की तरह दमदार नहीं है। हम हर दिन इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ह्यअभी हम एक टीम के रूप में सीखने की प्रक्रिया में है और विश्व कप की तैयारियां कर रहे हैं तथा हर दिन चुनौती स्वीकार कर रहे हैं। हम जानते हैं कि दोनों टीमें (इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया) टी20 में अच्छी हैं और हम उन्हें चुनौती देना पसंद करेंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »