25 Apr 2024, 10:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिलाओं के क्रिकेट को सुधारने की जरूरत : मिताली राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 3:00PM | Updated Date: Mar 21 2018 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि देश में पुरूषों की तरह महिलाओं के लिए इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) जैसे टूर्नामेंट शुरू करने से पहले घरेलू स्तर पर महिलाओं के क्रिकेट को सुधारने की जरूरत है।
 
 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) गत माह अप्रैल में आईपीएल के 11वें संस्करण से पहले महिलाओं के लिए भी प्रदर्शनी मैच आयोजित करेगा। भारतीय महिला टीम के गत वर्ष विश्वकप में फाइनल तक पहुंचने और टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद महिला क्रिकेट को लेकर बोर्ड भी काफी सजग दिखाई दे रहा है।
 
मिताली ने हालांकि माना कि देश में महिलाओं की लीग शुरू करने से पहले घरेलू स्तर पर महिलाओं के खेल को मजबूत किए जाने की जरूरत है। कप्तान ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा - आईपीएल जैसे किसी भी टूर्नामेंट के लिए पहले आपके पास खिलाड़ि‍यों का पूल होना चाहिए। मैंने पहले ही कहा है कि महिला ए टीम में भी हमें अच्छे खिलाड़ि‍यों की जरूरत है। जब हमारे पास ऐसे गुणवत्ता वाले खिलाड़ी होंगे तभी आईपीएल जैसा टूर्नामेंट खेला जा सकता है।
 
35 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा - आपको घरेलू खिलाड़ि‍यों को तैयार करना होता है। लेकिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ि‍यों में काफी फर्क होता है और इससे भी महिला क्रिकेट को ज्यादा आगे बढ़ाने में मुश्किलें आती हैं। इसलिए हमें युवा खिलाड़ि‍यों को आगे बढ़ाना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »