25 Apr 2024, 03:41:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंस्टाग्राम के बादशाह बने विराट कोहली, मिला ये अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 11:17AM | Updated Date: Mar 21 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्‍ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पॉपुलर खिलाड़ी हैं। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस को खुश रखने के लिए विराट हर समय अपडेट रहना पसंद करते हैं। शायद इसी वजह से फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या दो करोड़ से भी ज्यादा है।
 
इसी कड़ी में इंस्टाग्राम ने भारत की उन चुनिंदा हस्तियों को ‘इंस्टाग्राम अवॉर्ड 2017’ से सम्मानित किया है, जो इस प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इंस्टाग्राम ने पहली बार भारत में इस अवॉर्ड से किसी हस्ती को सम्मानित किया है। विराट कोहली के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया है।
 
दोनों ही हस्तियों को यह सम्मान साल 2017 में इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट के आधार पर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक विराट कोहली के पोस्ट पर यूजर्स ने सबसे ज्यादा लाइक, कमेंट और शेयर किए हैं। दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर विराट कोहली से अभी भी आगे हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोवर की संख्या सवा दो करोड़ के पार है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर दो करोड़ बीस लाख के पार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »