24 Apr 2024, 07:26:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिनेश कार्तिक बोले - जिस यूनिवर्सिटी के धोनी टॉपर हैं , उसका मैं अभी स्टूडेंट हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 11:00AM | Updated Date: Mar 21 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। निदहास ट्रॉफी के फाइनल में धमाकेदार पारी खेलने पर सुर्खियो में छाए दिनेश कार्तिक ने की अब टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर एमएस धोनी से तुलना होने लगी है, लेकिन इस बारे में दिनेश कार्तिक ने कहा - मैं अभी उस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा हूं जहां धोनी टॉपर रहे हैं। मेरी उनके साथ तुलना करना सही बात नहीं है। धोनी और मेरा सफर बिलकुल अलग रहा है। वह एक बेहतरीन इंसान हैं। वह ऐसे इंसान हैं जो सबसे शर्मीले हैं और खुद में मगन रहते हैं। वह युवाओं की मदद को तैयार रहते हैं।
 
कार्तिक ने कहा- वर्षों से जो मैंने कर्म और अच्छे काम किए उसी का नतीजा था कि आखिरी गेंद पर छक्का लगा पाया। यह बस छक्का चला गया। उस पर को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। धीमी बल्लेबाजी करने वाले विजय शंकर का कार्तिक ने बचाव करते हुए कहा कि वे प्रतिभाशाली हैं। दबाव में उन्होंने अच्छा काम किया। आपको बात दे, बीते दिनों निदहास ट्रॉफी के फाइनल में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर कमाल दिखाया और छक्का लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »