20 Apr 2024, 12:54:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपनी फिटनेस के लिए विराट ने किया है ये बड़ा 'त्याग'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 10:28AM | Updated Date: Mar 21 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। भारतीय के कप्तान विराट कोहली को लोग सिर्फ क्रिकेट की वजह से ही उन्हें पसंद नहीं करते। कई और वजह भी हैं जिनकी वजह से वह फैंस के रोल मॉडल हैं। उनमें से एक वजह है उनकी फिटनेस। पिछले कुछ सालों में विराट कोहली ने अपनी पिटनेस पर खास ध्यान दिया है जिसका असर अब दिखता है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। विराट कोहली पूरी तरह जंक फूड को त्याग चुके हैं।उन्हें पहले हर तरह के जंक फूड खाने की लत सी थी। 

मगर अब उन्होंने हर तरह का त्याग कर दिया है। ‘द वीक’ को दिए  इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपनी डाइट को लेकर कई खुलासे किए। विराट कोहली ने कहा कि फिट रहने के लिए खाने-पीने पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। विराट कोहली ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने आखिरी बार अपनी फेवरेट डिश छोले-भठूरे कब खाई थी। विराट ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार छोले-भठूरे 3 साल पहले 15 अगस्त 2015 को खाए थे।

वो भी विराट कोहली ने छोले भठूरे की सिर्फ एक ही बाइट खाई थी।विराट कोहली ज्यादा प्रोटीन और कम काबोर्हाइडरेट जैसी कोई डाइट फॉलो नहीं करते। उनकी डाइट का सिर्फ एक ही फॉमूर्ला है कि अगर कोई चीज स्वादहीन है तो वो आपकी हेल्थ के लिए अच्छी है। 
 
विराट कोहली ने शुरूआती दौर में चीनी और गेहूं बंद किया जिसके बाद उनका शरीर बिलकुल बदल गया। वैसे विराट कोहली कोई आम पानी नहीं पीते हैं। विराट का पानी फ्रांस से इंपोर्ट होता है। वो एवियन नाम की कंपनी का मिनरल वॉटर पीते हैं जिसकी एक लीटर बोतल की कीमत 600 रु। है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »