20 Apr 2024, 16:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद शमी ने अपनी पत्‍नी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 12:19PM | Updated Date: Mar 16 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरोहा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी पर संगीन आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां पहले से शादीशुदा थीं, ये अब सभी लोग जान गए हैं। इसमें शमी ने अब नया पदार्फाश किया है। कहा है कि हसीन ने उनसे पहली शादी की बात छुपाई थी। अपनी दोनों बेटियों को हसीन ने भांजी बताया था। कहा था कि वह दोनों उसकी बड़ी बहन की बेटी हैं।शमी ने बताया कि शादी के बाद जब उनको पत्नी हसीन के इस फरेब के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए दोनों बेटियों को अपना लिया था।

उन्हें अपनी बेटी आएरा की तरह ही प्यार देने लगे थे। इसकी पुष्टि हसीन की दोनों बेटियां भी कर चुकी हैं।शमी का कहना है कि उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन्हें धोखे में रखकर शादी की थी। उन्होंने बुधवार को दैनिक जागरण से फोन पर यह राज साझा किया। बताया कि 2012 में वह हसीन से आइपीएल मैच के दौरान कोलकाता में मिले थे।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। 2014 में शादी भी कर ली। उस समय तक हसीन ने अपनी पिछली जिदगी के बारे में कुछ नहीं बताया था।शमी बताया कि उनके अफेयर के दौरान हसीन दोनों बच्चियों से फोन पर बात करती थीं। बच्चियां उनके पास भी मिलने आती थीं। उनके नाम आफरीन जहां और अरशी जहां हैं। दोनों को हसीन ने अपनी भांजी बताया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »