20 Apr 2024, 05:17:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वाशिंगटन सुंदर ने टी-20 में किया ऐसा कारनामा, बने पहले भारतीय गेंदबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 12:20PM | Updated Date: Mar 15 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल युवा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने निदाहस ट्रॉफी के पांचवे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा करनामा कर दिखाया है, जो आजतक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका। वाशिंगटन अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तीन विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 18 की उम्र में कर दिखाया।
 
इससे पहले अक्षर पटेल ने 21 की उम्र में 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वहीं वाशिंगटन ने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। बांग्लादेश की टीम के पहले तीन बल्लेबाजों को वाशिंगटन ने आउट किया। सबसे पहले उन्होंने लिटन दास (7) को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने सौम्‍य सरकार (1) और फिर ओपनर तमीम इकबाल (27) को आउट किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »