20 Apr 2024, 10:30:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली को परेशान करने लगा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 4:41PM | Updated Date: Mar 14 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट में तीनों प्रारूप के कप्तान विराट कोहली ने माना है कि वह लगातार क्रिकेट सीरीज और दौरों के बोझ को महसूस कर रहे हैं और फिलहाल काम से मिले संक्षिप्त विश्राम का भरपूर मजा ले रहे हैं। विराट ने कहा कि वह इस समय संक्षिप्त विश्राम का मजा ले रहे हैं जो उनके लगातार काम करने के बोझ से मानसिक और शारीरिक तौर पर उबरने के लिए जरूरी है। भारतीय बल्लेबाज फिलहाल श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय ट्वंटी-20 निदहास ट्रॉफी का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
 
विराट ने कहा - शारीरिक रूप से मुझे कुछ दिक्कतें महसूस हुई हैं और मैं उनसे उबरने का प्रयास कर रहा हूं। मुझे अब काम का बोझ थोड़ा परेशान करने लगा है। मुझे इसके लिए अब काफी सतर्क रहने की जरूरत है कि कैसे मैं अपने शरीर, क्रिकेट और दिमाग को संतुलित और सहज रखते हुए आगे बढूं। फिलहाल क्रिकेट से बाहर विश्राम कर रहे विराट ने कहा - यह समय मेरे लिए बहुत अहम है। मैं इसका पूरा मजा ले रहा हूं। मुझे इस आराम की बहुत जरूरत थी। मैं इस समय का पूरा आनंद ले रहा हूं।
       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »