20 Apr 2024, 02:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुश्किल में मोहम्मद शमी - पुलिस ने BCCI से मांगा द.अफ्रीका दौरे का पूरा ब्यौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 11:16AM | Updated Date: Mar 13 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद उलझता जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने भी इस मामले पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चिट्ठी को लिखकर भारतीय क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका के दौरे का पूरा ब्यौरा मांगा है।
 
पुलिस ने पूछा है कि क्या शमी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही फ्लाइट में थे या किसी अन्य फ्लाइट से उन्होंने अपने खर्चे पर यात्रा किया था। बीसीसीआई से पूछा गया कि शमी टीम के साथ दुबई गए थे या वह अकेले वहां गए हुए थे।
 
शमी की पत्नी हसीन ने अपने पति शमी पर आरोप लगाया है कि वह साउथ अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद दुबई चला गया था और वहां पर एक पाकिस्तानी लड़की आलीशा के साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाए थे। हसीन ने शमी के खिलाफ कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पुलिस ने शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इस विवाद पर मोहम्मद शमी ने कहा कि वह अपनी पत्नी हसीन जहां से माफी मांगने के लिए तैयार हैं। वह इस मामले को सुलझाना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »