29 Mar 2024, 17:50:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुआ ये करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2018 12:59PM | Updated Date: Mar 11 2018 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। जानकारी के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने दिल्ली की टीम का मूल्यांकन 1,100 करोड़ रुपये (तकरीबन 16 करोड़ 90 लाख डॉलर) किया है।

ऐसे में आधी हिस्सेदारी के लिए उसके 550 करोड़ रुपये अदा करने की संभावना है। इस सौदे के लिए आईपीएल संचालन परिषद से भी मंजूरी लेनी होगी जो जल्द ही मिलने की संभावना है। यह पहली बार है कि आईपीएल के किसी फ्रेंचाइजी ने अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेची है।

दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिक जीएमआर समूह ने वर्ष 2008 में आठ करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर में बीसीसीआई से यह फ्रेंचाइजी खरीदी थी। जेएसडब्ल्यू समूह शीर्ष फुटबाल क्लब बेंगलुरु एफसी का भी मालिक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »