25 Apr 2024, 13:18:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टी-20 त्रिकोणीय सीरीज : बांग्लादेश ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2018 10:52AM | Updated Date: Mar 11 2018 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया है। मुशफिकुर रहीम के 34 गेंद पर नाबाद 71 रन, तमीम इकबाल के 29 गेंद पर 47 और लिटनदास के 19 गेंद पर 43 की बदौलत बांग्लादेश ने श्रीलंका के 214 रने के विशाल स्कोर को पार कर लिया। श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस और गुणातिलका ने टीम के लिए अच्छी शुरूआत की।
 
सबसे अधिक रन कुशल परेरा ने 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा गुणातिलका (28), कुशल मेंडिस (57) और उपुल थरंगा ने नाबाद 32 रन बनाए। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को पांच विकेट से हराया था। फिर दूसरे मैच में भारत ने वापसी करते हुए बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपनी स्थिति को मजबूत किया। इस प्रकार तीनों ही टीमें ने पहले दौर में एक-एक मैचों में जीत हासिल कर ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »