20 Apr 2024, 15:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वूमेंस डे पर विराट कोहली ने शेयर किया ये खास मैसेज, अनुष्‍का को किया टैग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 2:09PM | Updated Date: Mar 8 2018 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इस महिला दिवस पर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा को टैग करते हुए एक खूबसूरत संदेश दिया है। अक्‍सर इस दिन महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात होती है, लेकिन विराट कोहली एक कदम आगे निकल गए हैं। 
 
उन्‍होंने महिलाओं को पुरुषों के बराबर कहने के बजाए उनसे आगे बताया है। अपने इस वीडियो मैसेज को ट्वीट करते हुए विराट कोहली ने लिखा, अपने जीवन की एक असाधारण प्रतिभा की धनी महिला को इस पोस्‍ट में टैग कीजिए, जो बराबर नहीं बेहतर हैं। 
 
अपने इस पोस्‍ट में विराट कोहली ने अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा को टैग किया है। विराट ने इस वीडियो में कहा, महिला और पुरुष समान नहीं हैं। काश हम होते। सच कहूं, तो सच यह है कि पुरुष होना महिला होने से कहीं आसान है। यौन शोषण, भेदभाव, लिंगवाद, घरेलू हिंसा... और ऐसा ही न जाने कितना कुछ। इस सब के बाद भी महिलाएं जीवन के हर पथ पर आगे बढ़ रही हैं... क्‍या आप अब भी सोचते हैं कि वह बराबर हैं? नहीं, वह बराबर नहीं बेहतर हैं। दुनिया की हर महिला को मेरी तरफ से इस महिला दिवस की शुभकामनाएं। 
 
वहीं अनुष्‍का शर्मा ने इस दिन अपनी एक बचपन की फोटो शेयर कर महिला दिवस की बधाई दी है। अनुष्‍का ने लिखा, 'उस दिन से लेकर आज तक, मैं स्‍वतंत्र और मजबूत रही हूं.. और मैं यह सब हूं उस हर शख्‍स के लिए, जिसने मुझे मेरे जैसा ही रहने दिया... महिला दिवस की शुभकामनाएं हर उस महिला को तो ऐसा ही महसूस करती हैं और उन पुरुषों को जो महिलाओं को उनके रास्‍ते पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »