18 Apr 2024, 06:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने धोनी और विराट को छोड़ा पीछे, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 12:55PM | Updated Date: Feb 25 2018 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया ने शनिवार को केपटाउन में खेले  गए तीसर टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में पीठ में अकड़न की वजह से विराट कोहली नहीं खेले और भारत की कप्तानी रोहित शर्मा ने की। भारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए, भारत के लिए धवन ने 47 और रैना ने 43 रन बनाए। 
 
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान जेपी डुमिनी ने सबसे अधिक 55 रन की पारी खेली, जबकि क्रिस्चियान जोंकर ने 49 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके।
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में जीत के साथ रोहित शर्मा ने कप्तानी का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा पहले चार टी-20 इंटरनेशनल जीतने वाले पहले भारतीय और दुनिया के छठे कप्तान बन गए हैं। खास बात ये है कि ये उपलब्धि हासिल करने वाले सभी कप्तान एशियाई हैं। इससे पहले रोहित की कप्तानी में भारत ने पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से जोरदार मात दी थी।
 
रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में न सिर्फ शानदार कप्तानी की थी बल्कि बल्ले से भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए महज 35 गेंदों में शतक जड़ते हुए टी-20 इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक भी बनाया था। रोहित के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी 35 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »