29 Mar 2024, 18:45:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तूफानी पारी देख धोनी की दिवानी हुई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 5:47PM | Updated Date: Feb 23 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में हुए अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में भारतीय टीम के महेन्द्र सिंह धोनी ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 3 छक्कों और 4 चौकों की बदौलत 28 गेंदों पर 52 रन बनाए। धोनी की इस पारी से बॉलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा काफी प्रभावित हुई। 
 
धोनी की बल्लेबाजी को देखकर सोंदर्य अपने आप को रोक न सकी और उन्होंने अपने ओफिशल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डाल दी। जिसमें उन्होंने लिखा कि, धोनी.. शानदार!!! बहुत लंबे समय के बाद मैंने तय किया था कि T20 देखूंगी। आई एम ग्लैड कि मैंने ये देखा। #INDvSA।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जिस दौरान सौंदर्य धोनी की बड़ी फैन बन गई।
 
आपको बता दें कि सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘रांची डायरीज’ में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक स्माॅल टाउन गर्ल की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन क्रिकेटर्स को सौंदर्या की एक्टिंग ने बहुत प्रभावित किया। फिल्म में सौंदर्य के साथ अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल जैसे बड़े एक्टर भी थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »