29 Mar 2024, 16:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरभजन सिंह ने खोला धोनी की 'महानता' का राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 12:40PM | Updated Date: Feb 23 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस बार आईपीएल में अलग ही रंग में नजर आएंगे। पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे हरभजन सिंह को आईपीएल-11 के लिए इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है। वहीं, हरभजन सिंह ने शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की मीडिया टीम से बातचीत करते हुए टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारिफ की। धोनी की जमकर तारीफ करते हुए हरभजन ने यह भी बताया कि आखिर वह किस वजह से महान कप्तान हैं। 
 
धोनी बेहद स्मार्ट क्रिकेटर
मीडिया टीम से बातचीत करते हुए हरभजन ने खुलासा किया, 'एमएस धोनी खेल को बहुत अच्छे से समझते हैं। वह बेहद स्मार्ट क्रिकेटर हैं और मैच से आगे की सोच लेते हैं। मेरे ख्याल से यह एक कप्तान के लिए बेहद जरूरी है, विशेषकर टी-20 क्रिकेट में। इसी वजह से वह महान कप्तान बने।
 
धोनी के साथ खेलने में मजा आएगा
37 वर्षीय हरभजन ने आगे कहा - धोनी के साथ खेलने में हमेशा मजा आया। मैं उनके साथ एक ही टीम में खेलने को लेकर उत्सुक हूं। हमारा एक ही मकसद होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-11 का चैंपियन बनाना है, ट्रॉफी हाथ में लेना है।
 
ऐसे रहा मुंबई में सफर
आईपीएल के पहले दशक में मुंबई इंडियंस का प्रमुख हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका अदा की थी। भज्जी ने मुंबई इंडियंस के साथ बहुत सफलता हासिल की, जिसमें तीन आईपीएल और दो चैंपियंस लीग टी-20 खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2011 चैंपियंस लीग में कप्तानी की भूमिका निभाई और पहली बार मुंबई ने इस लीग का खिताब जीता।
 
उम्‍मीद पर खरे नहीं उतरे भज्‍जी
हालांकि, इन सभी तारीफों के बावजूद फ्रैंचाइजी ने हरभजन से किनारा करना ठीक समझा। पिछले साल हरभजन सिंह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्हें कई मौकों पर बेंच पर बैठे देखा गया। बहरहाल, हरभजन सिंह अब नई शुरुआत के लिए तैयार हैं और एमएस धोनी के साथ जुड़ने पर बेहद उत्साहित भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »