25 Apr 2024, 16:47:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिता बना टीम इंडिया का ये दिग्‍गज खिलाड़ी, पत्‍नी ने दिया बेटी को जन्‍म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 11:09AM | Updated Date: Feb 23 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्‍ट क्रिकेट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा गुरुवार को पिता बन गए। पुजारा की पत्नी पूजा पाबरी ने एक नन्‍ही परी को जन्म दिया है। पुजारा नन्ही सी परी के आने के बाद बेहद उत्साहित हुए हैं। उल्लेख्खनीय है कि बेबी गर्ल पुजारा दंपति की पहली संतान हैं। पुजारा पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सार्वजनिक कर चुके थे। तब से लेकर उनके फैंस भी इस गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 
 
पुजारा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि हम इस साल अपनी बड़ी खुशी की उम्मीद कर रहे हैं। सबके लिए आने वाला वर्ष खुशियों से भरा हो जैसा हमारे लिए होने वाला है। इससे पहले पुजारा ने अपनी शादी की सालगिरह पर भी एक ट्वीट करके घर में आने वाली खुशी की जानकारी दी थी। तब पुजारा ने लिखा कि 5 साल एकसाथ और लिटिल वन आने में हैं। चेतेश्वर पुजारा और पूजा पाबरी की शादी 13 फरवरी 2013 को राजकोट में हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »