29 Mar 2024, 05:54:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दो साल बाद IPL में लौट रही राजस्थान रॉयल्स ने शुरू किया अभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 1:38PM | Updated Date: Feb 22 2018 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन से दो सबसे महंगे खिलाड़ियों के साथ दो साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 7 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल में अपने पुराने तेवर को बरकरार रखने के लिए टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैम्प शुरू कर दिया है।
 
पिछले माह बेंगलुरु में आईपीएल 11 के लिए हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के आॅल राउंडर बेन स्टोक्स और भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट को इस सीजन की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा। राजस्थान रॉयल्स में शामिल मुंबई में चल रहे तीन दिवसीय कैम्प में भारतीय क्रिकेटर्स शामिल हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »