28 Mar 2024, 22:18:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बावजूद धोनी ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, इस दिग्‍गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 12:11PM | Updated Date: Feb 22 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भले ही टीम इंडिया को मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
 
संगकारा को फिर छोड़ा पीछे
धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1400 रन पूरे किए और वे ऐसा करने वाले 21वें बल्लेबाज बने। टी-20 इंटरनेशनल में धोनी के खाते में 1432 रन हो गए हैं। इसी के साथ धोनी ने श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा (56 मैचों में 1382 रन) को पीछे छोड़ दिया।
 
ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने धोनी
इस पारी के बाद धोनी टी-20 इंटरनेशनल में एक विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद के नाम है। शहजाद ने 60 मैचों में 1816 रन बनाए हैं। धोनी के बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा है, जिन्होंने 56 मैचों में 1382 रन बनाए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »