19 Apr 2024, 04:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के छक्‍कों पर बोले वीरेंद्र सहवाग - माही आज भी हथियार चलाना नहीं भूले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 11:27AM | Updated Date: Feb 22 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्‍य रखा। भारत की ओर से मनीष पांडे (नाबाद 79) और धोनी (नाबाद 52) ने धमाकेदारी पारी खेली। वहीं 189 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने क्लासेन (69) और डुमिनी (64) के अर्धशतकों की बदौलत 8 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
 
लंबे समय बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने लय में दिखे और 28 गेंदों में 185.71 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की पारी खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी हाॅफ सेंचुरी पूरी की। धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धोनी की जमकर तारीफ की।
 
धोनी की इस शानदार पारी के बाद सहवाग ने ट्वीट किया 'लास्ट 4 ओवर में 55 रन। हथियार चलाना नहीं भूले, स्पेशल हिट्स फ्रॉम स्पेशल प्लेयर, महेंद्र सिंह धोनी। ग्रेट एफर्ट फ्रॉम पाण्डेय ऐज वेल। बेस्ट विशेस टू द बॉलर्स टू डिफेंड 188।'
 
धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1400 रन पूरे किए और वे ऐसा करने वाले 21वें बल्लेबाज बने। टी-20 इंटरनेशनल में धोनी के खाते में 1432 रन हो गए हैं। धोनी के अलावा मनीष पाण्डेय ने भी शानदार पारी खेली और 48 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। मनीष पाण्डेय ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »