25 Apr 2024, 02:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पांडे-धोनी के तेवरों पर भारी पड़े क्लासेन, 6 विकेट से हारी इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 10:17AM | Updated Date: Feb 22 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंचुरियन। साउथ अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी और विकेटकीपर क्लासेन ने भारत की साउथ अफ्रीका में टी-20 सीरीज जीतने की उम्मीदों पर आखिरकार अंकुश लगा ही दिया। सेंचुरियन के मैदान में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। साऊथ अफ्रीका की जीत के सूत्रधार कप्तान डुमिनी और क्लासेन खुद बने। इससे पहले मनीष पांडे 79* और महेंद्रसिंह धोनी 52* के आक्रामक अर्धशतकों तथा उनके बीच 98 रन की तूफानी साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार विकेट पर 188 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
 
क्लासेन और डुमिनी ने शुरुआती झटकों से साउथ अफ्रीका को संभालते हुए खूबसूरती से अपनी-अपनी पारियों को आगे बढ़ाया। इस दौरान क्लासेन अपने रंग में आते दिखे। उन्होंने महज 30 गेंद में तीन चौके और सात छक्के उड़ाकर 69 रन ठोक दिए। वहीं, कप्तान डुमिनी ने 64 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की जीत सुनिश्चित कर दी। साउथ अफ्रीका की ओर से फरहान ने भी महत्वपूर्ण 16 रन बनाए। इन दोनों को पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 18.4 ओवर में ही 189 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
 
धीमी शुरूआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका मैच में लौटी
189 रन के लक्ष्य का पीछे करने उतरी साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत करने जोड़ी हैंड्रिक्स और जेजे स्मट्स मैदान में उतरे। अपना 9वां टी-20 मैच खेल रहे स्मट्स भारतीय तेजगाज उनादकट के आगे टिक नहीं पाए और महज दो रन के स्कोर पर रैना को कैच थमा बैठे। इसके बाद हैंड्रिक्स भी 26 रन पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पंड्या को कैच दे बैठे। वहीं दूसरी ओर कप्तान जेपी डुमिनी ने विकेटकीपर क्लासेन के साथ धुआंधार पारी खेलना जारी रखी। क्लासेन इस दौरान अपने पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने उनादकट की बॉल पर आउट होने से पहले 30 गेंद पर सात छक्के और तीन चौकों की मदद से 69 रन बनाए।
 
रोहित, कोहली सस्ते में सिमटे, धवन ने खेली तेज पारी
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। साउथ अफ्रीका की रणनीति पहली ही ओवर में सफल होती नजर आ रही थी, जब शिखर धवन तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस की पहली ही गेंद पर अंपायर द्वारा पगबाधा दे दिए गए। हालांकि धवन ने जब डीआरएस लिया तो वह नॉट आउट निकले। बॉल धवन के बैट से लगने के बाद उनके पैड पर लगी थी। बावजूद इसके मॉरिस ने गेंदों से आग उगलनी जारी रखी। धवन कई बार बीट भी हुए। लिहाजा धवन पहली ओवर में कोई रन नहीं बना सके, लेकिन मैच के दूसरे ही ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा जब रोहित शर्मा तेज गेंदबाज जूनियर डाला की पहली ही गेंद पर चलते बने। रोहित अपने टी-20 कॅरियर में चौथी बार 0 पर आउट हुए। 
 
मनीष पांडे और धोनी ने खूब धोया
मैच का पहला ही ओवर मेडन खेलने वाले धवन ने भी हाथ खोलते हुए 14 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन ठोक दिए। वहीं रैना ने भी 24 गेंद में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद मनीष पांडे ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। धोनी के साथ मिलकर उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। पांडे ने अपनी 79 रन की पारी के दौरान तीन छक्के और 6 चौके लगाए। वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी ने भी 28 गेंद में 52 रन की पारी के दौरान तीन छक्के और चार चौके जड़ दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »