29 Mar 2024, 21:21:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट के बाद अब शिखर धवन भी आई अपनी फैमली की याद, शेयर किया ये इमोशनल मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 3:47PM | Updated Date: Feb 21 2018 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। एक महीने से ज्‍यादा दक्षिण अफ्रीका में समय बिताने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपने परिवार की यादे सता रही है। मंगलवार को कप्‍तान विराट कोहली को अपनी पत्‍नी और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा की इतनी याद सताई कि उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा  था- माइ वन एंड ओनली!
 
वहीं, अब वनडे और टी-20 में धमाकेदार बल्‍लेबाजी करने वाले ओपनर बल्‍लेबाज शिखर धवन को भी अपने परिवार की  याद आई। धवन ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी फैमिली की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा। 
 
धवन ने लिखा है- जब आप अपनी फैमिली से दूर काफी समय बिताते हैं तो आपको महसूस होता है कि आप फैमिली को कितना मिस कर रहे है। मैं अपने बच्चों के साथ बिताए वक्त को याद कर रहा हूं। जब मैं उनके साथ खेलता हूं और खाना बनाता हूं। मैं उनके साथ समय बिताना चाहता हूं। मैं अपनी क्रेजी पत्नी को भी मिस कर रहा हूं। जल्द मिलेंगे।
 
बता दें कि शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया मूल की बॉक्सर आयशा से 2012 में शादी की थी। आयशा की यह दूसरी शादी थी। पहले शादी से उन्हें दो बच्चे (रिया और अलियाह) हैं। जिसे धवन ने अपना लिया था। आयशा से धवन का एक बेटी जोरावर भी है जो 2014 में पैदा हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »