16 Apr 2024, 16:50:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रेंडन मैकुलम ने आखिरी टेस्ट में बनाया था ये गजब का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 2:04PM | Updated Date: Feb 21 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने शानदार तरीके से अपने टेस्ट कॅरियर का अंत किया था। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले अपने आखिरी टेस्ट मैच में क्राइस्टचर्च में महज 54 गेंदों पर शतक जमाया था। 
 
इसके साथ ही उन्होंने विवियन रिचर्ड्स और मिसबाह उल हक के 56 गेंदों पर शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ब्रेंडन मैकुलम के अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में इस आखिरी के मैच के साथ कई रिकॉर्ड जुड़ गए। बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया के बीच हुआ पहला टेस्ट मैकुलम का 101वां टेस्ट मैच था। डेनियल विटोरी (112) और स्टीफन फ्लेमिंग (111) के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले मैकुलम न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बने। 
 
इस मैच में बैंडन मैकुलम ने एक ऐशा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया, जिसे आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। इस टेस्ट में मैकुलम ने 54 गेंदों में शानदार शतक ठोका। उनसे पहले 1985/86 में विवियन रिचर्ड्स ने 56 गेंदों में टेस्ट शतक ठोकने का कारनामा किया था। 2014/15 में पाकिस्तान के मिसबाह उल हक ने भी 56 गेंदों में टेस्ट शतक ठोका था।
 
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के और तिहरा शतक
मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के आॅस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। मैकुलम के टेस्ट मैचों में 100 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। इस पारी में 145 रन बनाकर आउट हुए थे। पैटिंसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया था। 145 रनों की अपनी पारी में उन्होंने 21 चौके और 6 छक्के लगाए थे। कीवी कप्तान का यह 12वां टेस्ट शतक था। टेस्ट में उनके नाम एक तिहरा शतक भी है, जो उन्होंने भारत के खिलाफ लगाया था। मैकुलम ने 260 वनडे मैचों में 5 शतक लगाए हैं, जबकि टी-20 में उनके नाम 2 शतक दर्ज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »