29 Mar 2024, 00:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि शास्त्री ने विराट को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 5:59PM | Updated Date: Feb 20 2018 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंचुरियन। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से विराट कोहली वर्तमान समय में ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ बन गए हैं। कोहली के अलावा जो रूट, केन विलियमसन और स्टीवन स्मिथ को वर्तमान समय का दुनिया के चोटी के चार बल्लेबाजों में आंका जाता है लेकिन शास्त्री का मानना है कि भारतीय कप्तान का कोई सानी नहीं है। 
 
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 558 रन बनाए जिससे भारत ने इसमें 5-1 से जीत दर्ज की। शास्त्री ने कहा - यह केवल औसत से जुड़ा मसला नहीं है। यह आप जिस तरह से रन बनाते हो और इनसे टीम पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा है। मैं यही कहूंगा कि अभी वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।
 
शास्त्री ने कोहली की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और टीम में जीत का जज्बा भरने का श्रेय कप्तान को दिया। उन्होंने कहा, आप जज्बे की बात करते हो। जज्बा कहां से आता है। जब आपके पास इस तरह का नेतृत्वकर्ता हो जो कि खुद आगे बढ़कर नेतृत्व करता हो तो अन्य खिलाड़ी अच्छी तरह से उसका अनुसरण करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »