29 Mar 2024, 12:03:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका में विराट को सता रही अनुष्‍का की याद, शेयर किया ये रोमांटिक फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 3:45PM | Updated Date: Feb 20 2018 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और कप्‍तान विराट कोहली इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। इस दौरे पर विराट ने कई रिकॉर्ड तोड़े तो कई अपने नाम किए। लेकिन क्रिकेट के साथ-साथ विराट कोहली अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं।
 
इस दौरान विराट को अपनी पत्‍नी और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा की इतनी याद सता रही है कि उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा - माइ वन एंड ओनली! इस फोटो को शेयर करते ही एक घंटे में 786,886 लोगों ने इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लाइक भी किया। इसके अलावा 15.5 हजार लोगों ने कमेंट भी किया।
 
हाल ही में वनडे सीरीज 5-1 से जीतने के बाद विराट कोहली ने अपनी इस जीत का श्रेय अनुष्का शर्मा को दिया था। कोहली ने कहा था कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पूरी सीरीज में उन्हें मोटिवेट करती रही हैं और उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए अनुष्का शर्मा को भी श्रेय जाता है। 
कोहली ने कहा, अतीत में कई बार उनके प्रदर्शन को लेकर अनुष्का शर्मा की आलोचना हुई है, लेकिन कठिन समय में अनुष्का हमेशा उनके साथ खड़ी रही और उन्हें मोटिवेट करती रही हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अनुष्का भी विराट कोहली के साथ आई थीं, लेकिन पहले ही टेस्ट मैच के दौरान वह भारत वापस लौट गई थीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »