24 Apr 2024, 03:57:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किरण मोरे ने खोला टीम इंडिया की सफलता का बड़ा राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 1:11PM | Updated Date: Feb 20 2018 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो प्रदर्शन किया वो कमाल का रहा। टी-20 में भी टीम ने अपना दम दिखाया और प्रोटीज को पहले वनडे में हरा दिया। इन मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला ज्यादा नहीं चला लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने कहा कि उनकी भूमिका से भारतीय टीम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि धोनी का मैदान पर रहना ही भारतीय टीम की सफलता की बड़ी वजह है। 
 
किरण मोरे ने कहा कि धोनी टीम के अहम खिलाड़ी हैं और इस बात पर कहीं कोई सवाल नहीं उठना चाहिए। भारतीय टीम के गेंदबाजों को खासतौर पर स्पिनर्स को धोनी की मैदान पर मौजूदगी से काफी फायदा होता है। वो विकेट के पीछे होते हैं और बताते रहते हैं कि किसे कहां गेंद डालनी है। किस गेंद पर विकेट मिलने की संभावना ज्यादा हो सकती है। 
 
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर धोनी ने छह वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में 42 रन की पारी खेली थी और उसके बाद ये उससे पहले उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले लेकिन विकेट के पीछे कीपिंग के दौरान उन्होंने कमाल किया। विराट की मौजूदगी में भी अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाते हुए धोनी टीम की फील्डिंग सेट करते हैं साथ ही गेंदबाजों को सलाह देते रहते हैं कि उन्हें किस मौके पर क्या करना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »