23 Apr 2024, 18:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडोर नेशनल चैंपियनशिप : कौलमैन ने तोड़ा 20 साल पुराना ये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 2:05PM | Updated Date: Feb 19 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू मैक्सिको। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमेरिका के क्रिस्टियन कौलमैन ने इंडोर नेशनल चैंपियनशिप में 60 मीटर की दौड़ को 6.34 सेकेंड में पूरा कर 20 साल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। गत वर्ष लंदन में हुए विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले कौलमैन ने यहां 6.34 सेकेंड में 60 मीटर की दौड़ को को पूरा कर पिछले 20 साल से कायम विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
 
इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के मॉरिस ग्रीने के नाम दर्ज था जिन्होंने 20 साल पहले 60 मीटर की दौड़ को 6.39 सेकेंड में पूरा किया था। 21 साल के कौलमैन ने इससे पहले गत माह ही ग्रीने के रिकॉर्ड तो तोड़ दिया था। लेकिन तकनीकी कारणों से उसे मान्यता नहीं दी गई थी। कौलमैन अब इंग्लैंड के बर्मिघम में होने वाले आईएएएफ विश्व इंडोर चैंपियनशिप में अमेरिकी टीम का नेतृत्व करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »