25 Apr 2024, 11:00:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद विराट कोहली ने कहीं ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 1:52PM | Updated Date: Feb 19 2018 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया। इस जीत का श्रेय कप्‍तान विराट कोहली ने पूरी टीम को दिया। कप्तान ने कहा कि बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बाद में गेंदबाजों ने काम पूरा किया। 
 
भुवी ने दिखाया अनुभव 
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कोहली ने कहा - ये बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शीर्ष क्रम में शानदार थे। यह पूरी तरह से टीम का शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन था और आखिर में भुवनेश्वर कुमार ने अपना अनुभव दिखा दिया। ये पूरी तरह से टीम प्रयास था
 
धोनी के आउट होते ही.... 
विराट ने आगे कहा - हम लंबे समय से टी-20 में ऐसा करने की कोशिश में थे। ये हमारा सबसे संतुलित प्रदर्शन था। दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, इस बारे में कोहली ने कहा- आपको अंतिम ओवरों में गेंदबाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका को श्रेय देना होगा। हमें 16वें ओवर में 220 रन का स्कोर बनाने के बारे में सोच रहे थे लेकिन धोनी के आउट होने के बाद रफ्तार धीमी हो गई। लेकिन अंत में यह जीत दिलाने वाला स्कोर था।
 
मैच के बीच में पवेलियन क्यों लौटे थे कोहली
जोहान्सबर्ग टी-20 के दौरान कोहली कूल्हे में चोट के कारण मैदान छोड़कर चले गए थे। अपनी चोट के बारे में कोहली ने मैच के बाद कहा - ये चोट पारी के शुरू में एक रन लेते हुए कूल्हे में लगी थी। शुक्र है कि ये हैमस्ट्रिंग नहीं थी। इसलिए मैं मांसपेशियों में खिंचाव से बचने के लिए मैदान से चला गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »