19 Apr 2024, 18:54:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के तिरंगे का सम्‍मान कर छा गए शाहिद अफरीदी, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 1:23PM | Updated Date: Feb 10 2018 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। अफरीदी का स्विट्जरलैंड के सैंट मोरिट्ज में भारतीय तिरंगे को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो चुका है।
 
बर्फ पर हुआ मुकाबला
बता दें कि सैंट मोरिट्ज में शाहिद अफरीदी अनोखे क्रिकेट का हिस्सा बने, जहां बर्फ पर गुरुवार व शुक्रवार को टी-20 मुकाबले खेले गए। रॉयल्स की कप्तानी करने वाले अफरीदी ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की। अफरीदी की टीम ने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नेतृत्व वाली पैलेस डायमंड्स को पहले मैच में 6 विकेट जबकि दूसरे मैच में 8 विकेट से मात दी।
 
वायरल हुआ वीडियो
अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह आइस क्रिकेट सीरीज अल्पाइन पर्वत श्रेणियों की जमी हुई सेंट मोरिट्ज झील पर कृत्रिम रूप से तैयार की गई पिच पर खेली गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद, यहां भारी मात्रा में दर्शक पहुंचे, जिनमें काफी जोश देखने को मिला। इस दौरान फैंस का अपने-अपने चहेते खिलाड़ियों के साथ सेल्फी और उनके ऑटोग्राफ लेने का भी दौर चला। 
 
सोशल मीडिया पर छाए अफरीदी 
शाहिद अफरीदी से मिलने को सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत के उनके फैंस भी मौजूद थे। अफरीदी ने भी अपने फैंस का दिल रखा और उनके साथ खूब फोटो खिंचवाएं। इस दौरान भारतीय तिरंगा लेकर कुछ फैंस खड़े नजर आए।
 
अफरीदी जब उनके साथ फोटो क्लिक कराने गए, तो उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी। अफरीदी ने देखा कि तिरंगा पूरी तरह खुला नहीं था तो उन्होंने कहा- 'फ्लैग सीधा करो'। इसके बाद ही अफरीदी ने फोटो क्लिक कराया। तिरंगे के प्रति इस सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी की खूब तारीफ हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »