20 Apr 2024, 02:59:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस मौरिस ने बताया - ऐसे जीतेंगे टीम इंडिया से चौथा वनडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 12:55PM | Updated Date: Feb 10 2018 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिस्बर्ग। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को सस्ते में आउट कर उनकी टीम मौजूदा वनडे सीरीज में भारत के अच्छे प्रदर्शन को रोक सकती है। सीरीज में 3- 0 की अपराजेय बढ़त बनाने के बाद भारत को अब दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीतने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है। 
 
मौरिस ने चौथे मैच से पहले कहा - आप हमेशा विरोधी टीम के मुख्य खिलाड़ी को आउट करना चाहते है। कोहली टीम के बड़े खिलाड़ी है और मौजूदा समय में टीम के लिए रन बना रहे है। उन्हें लगता है कि कोहली को सस्ते में निपटाना उनकी टीम के लिए सफलता की कुंजी हो सकती है क्योंकि दूसरे भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया है। 
 
मौरिस ने कहा -  34 वनडे शतक खुद ही उनकी काबिलियत को बयां करते है। उन्होंने हर देश (जिस देश में भी खेला है) में शतक बनाया है। इस समय वह कमाल के फार्म में है। हमें पता है वह टीम के मुख्य खिलाड़ी है। अगर हमने उन्हें सस्ते में आउट कर दिया तो भारत पर दबाव बना सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »