25 Apr 2024, 22:23:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : मुंबई की टीम में मलिंगा की हुई वापसी, मिली ये बड़ी जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 12:54PM | Updated Date: Feb 8 2018 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने बुधवार को श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को आने वाले सीजन के लिए अपना गेंदबाजी मेंटॉर नियुक्त किया है। मलिंगा तकरीबन पिछले एक दशक से मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं और इस टीम के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक हैं। 
 
मलिंगा लीग के आने वाले सीजन में मुंबई के सहयोगी स्टाॅफ का हिस्सा होंगे। मुंबई के सहयोगी स्टाॅफ में मुख्य कोच महेला जयावर्धने, गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड, बल्लेबाजी कोच रोबिन सिंह और फील्डिंग कोच जेम्स पेममेंट शामिल है। 
 
मलिंगा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ लंबे करियर के बाद यह मेरे लिए एक शानदार मौका और सम्मान है। पिछले एक दशक से मुंबई मेरे लिए दूसरा घर रहा है। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने मुंबई के साथ अपने सफर का आनंद उठाया है और अब मेंटॉर के तौर पर मैं अपने नए करियर के लिए तैयार हैं।
 
मुंबई के मालिक आकश अंबानी ने कहा कि मुंबई इंडियंस युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए मशहूर है। उन युवा खिलाडिय़ों के साथ ही शीर्ष खिलाडिय़ों के लिए शेन बॉन्ड और मलिंगा की जोड़ी फायदेमंद साबित होगी। मुंबई ने अभी तक आईपीएल में कुल 157 मैच खेल हैं जिसमें से 110 मैचों में मलिंगा मुंबई का हिस्सा रहे हैं। इस सीजन की नीलामी में हालांकि मलिंगा को न तो मुम्बई ने खरीदा और न किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने। वह न बिकने वाले सबसे अनुभवी खिलाडिय़ों में से एक रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »