25 Apr 2024, 07:59:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

चोटिल मैथ्यूज ट्वंटी-20 सीरीज से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 10:13PM | Updated Date: Feb 5 2018 10:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के आलराउंडर और सीमित ओवरों के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग इंजुरी के चलते बंगलादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैथ्यूज की जगह अब दिनेश चांडीमल बंगलादेश दौरे पर ट्वंटी-20 सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। मैथ्यूज अब अगले महीने होने वाली ट्वंटी-20 निदाहास त्रिकोणीय सीरीज तक फिट हो सकते हैं। निदाहास त्रिकोणीय सीरीज बंगलादेश, श्रीलंका और भारत के बीच खेली जानी है। चोट के कारण मैथ्यूज को लगातार तीसरी बार विदेश दौरे से बाहर होना पड़ा है। मैथ्यूज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत दौरे से भी बाहर हो गए थे। वह इससे पहले 2016 में जिम्बाब्वे दौरे से बाहर थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »