18 Apr 2024, 23:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित ने खोला राज, इन्होंने दिया था ‘हिटमैन’ का टाइटल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2017 11:46AM | Updated Date: Dec 28 2017 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 में अपनी कप्तानी से सभी को हैरान करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों कमाल की लय में हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में दोहरा शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा के खेलने का अंदाज और शॉट मारने की तरीकों की वजह से दर्शकों के बीच वह ‘हिटमैन’ के नाम से पॉपुलर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित को ‘हिटमैन’ का टाइटल कब और कैसे मिला। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने कई पुरानी बातों का जिक्र किया। रोहित शर्मा ने इस दौरान अपने ‘हिटमैन’ बनने की कहानी को भी लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी खेलने के बाद उन्हें इस नाम से बुलाया जाने लगा। भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री उस दौरान मैच की कमेंट्री कर रहे थे। कमेंट्री के दौरान वह बार-बार मेरे लिए ‘हिटमैन’ शब्द का प्रयोग कर रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »