19 Apr 2024, 15:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली में विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी आज, गेस्ट में कई बड़ी हस्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2017 1:29PM | Updated Date: Dec 21 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इटली में शादी और फिर हनीमून के बाद विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा वापस दिल्‍ली लौट आए हैं। आज वह रिसेप्‍शन पार्टी होस्‍ट करेंगे जिसके लिए दोनों ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी मुलाकात में आने का न्‍योता भी दिया।
 
बता दें कि इस पार्टी में खास मेहमानों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया है। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। यहां क्रिकेट और फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
 
यहां अलग अलग कुल 11 पार्टी वेन्यू हैं जिनमें से विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन दरबार हॉल में किया जाएगा। मुगलई शान लिए दरबार हॉल में एक साथ 1000 मेहमान आ सकते हैं। वहीं, इस होटल का डिजाइन मुगल इरा से प्रेरित है और इंटीरियर में गुलाबी रंग का इस्‍तेमाल किया गया है। इसके इंटीरियर  में एंटीक चीजों और आर्ट वर्क का इस्‍तेमाल किया गया है। इस होटल की एक खूबी ये भी है कि यहां के सभी 292 कमरों से दिल्‍ली का स्‍काईलाइन व्‍यू दिखता है और यहां अक्‍सर वीआईपी आयोजन होते रहते हैं। शायद यही वजह है कि विराट और अनुष्‍का ने भी इसी वेन्‍यू को अपनी रिसेप्‍शन पार्टी के लिए चुना। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »