20 Apr 2024, 06:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजिंक्य रहाणे के पिता की कार से महिला की मौत, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 5:14PM | Updated Date: Dec 15 2017 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे ने एक महिला को कूचल दिया है जिससे उसकी इलाज के दौरान मौैत हो गई।  

जानकारी के अनुसार महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। कोल्हापुर पुलिस ने रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक महिला की पहचान 67 वर्षीय आशाताई कांबले के रूप में हुई है। 
 
पुलिस ने बताया कि, राहणे तड़के चार बजे नेशनल हाईवे-4 पर अपनी हुंडई आई-20 से मुंबई जा रहे थे। उनके साथ कार में सवार पत्नी और बेटी भी थी। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त कार काफी तेज रफ्तार में थी इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और महिला को टक्कर मार दी। 
 
पुलिस के मुताबिक कार वे ही चला रहे थे। कोल्हापुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304अ, 337, 338, 279 और 184 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »