नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के 4 साल के प्यार को आखिर मंजिल मिल ही गई इस कपल के उनके इंडिया लौटने का इंतजार कर रहे है। बुधवार रात को अनुष्का के पेरेंट्स और बड़े भाई को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लेकिन विराट-अनुष्का के स्वदेश लौटने के समय का खुलासा नहीं किया है।
लेकिन इससे पहले फिलहाल दोनों के रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट-अनुष्का की शादी से तो भारत से दूर इटली में हुई, लेकिन जल्द ही दोनों दिल्ली और मुंबई में शादी की पार्टी देनेवाले हैं। 26 दिसंबर को ये कपल मुंबई में क्रिकेट जगत और फिल्मी दुनिया की हस्तियों को एक ग्रैंड पार्टी देनेवाले हैं, जिसका कार्ड फिल्ममेकर महेश भट्ट को मिला है।उन्होंने इसे शेयर करते हुए इस कपल को शादी की शुभकामनायें दी है।