29 Mar 2024, 12:17:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित का पत्नी को सालगिरह पर दोहरे शतक का तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2017 5:39PM | Updated Date: Dec 13 2017 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़कर पत्नी रितिका सजदेह को शादी की सालगिरह का शानदार तोहफा दिया है। रोहित ने बुधवार को यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) मैदान पर 153 गेंदों पर 208 रन की नाबाद पारी खेली और भारत का स्कोर 392 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और 12 छक्के उड़ाए। रोहित का यह तीसरा दोहरा शतक था।  रोहित विश्व के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।राहित की पत्नी रितिका भी स्टेडियम में मौजूद थीं और रोहित को चीयर्स कर रही थी।

रोहित ने जैसे ही अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक पूरा किया वैसे ही रितिका के आंखों में आंसू आ गए। रोहित ने अपना दोहरा शतक पूरा करने के बाद बल्ला और हाथ को आसमान की ओर हवा में लहराया और और फिर बीच क्रीज से ही रितिका को फ्लाइंग किस भी दिया। रितिका उस समय काफी घबरा गई जब रोहित मैच में अपना दोहरा शतक पूरा करने से तीन रन दूर थे। उन्होंने तिषारा परेरा की पहली गेंद पर मिड ऑन पर शॉट लगाया और दो रन ले लिए। लेकिन वह इस दौरान रन आउट होते-होते भी बच गए। यह देखकर रितिका भी घबरा गईं। उन्होंने दूसरी गेंद को लेग में शॉट खेला और तेजी से रन भागकर अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक पूरा किया।

रोहित ने इसके बाद रितिका की तरफ देखकर बल्ला हिलाया और फ्लाइंग किस करते दिखे और तब जाकर लोगों को पता चला कि आज रोहित की शादी की सालगिरह है। 30 वर्षीय रोहित ने 2015 में विश्वकप के बाद सेलेब्रिटी मैनेजर रितिका सजदेह से शादी की थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »