20 Apr 2024, 19:27:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई इंडियंस ने जोंटी रोड्स के साथ 9 सीजन का नाता तोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 1:24PM | Updated Date: Dec 8 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने टीम के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स से नाता तोड़ लिया है।अब मुंबई ने उनके स्थान पर आने वाले 2018 सीज़न के लिए न्यूजीलैंड के जेम्स पेम्मेंट के साथ करार किया है। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार रोड्स अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा समय देना चाहते हैं।टीम के मालिक आकाश अंबानी ने रोड्स की सराहाना करते हुए कहा,'रोड्स मुंबई इंडियंस के मजबूत स्तंभ रहे हैं।
 
उनके योगदान को शब्दों में ज़ाहिर नहीं किया जा सकता। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह हमेशा मुंबई इंडियंस के परिवार का हिस्सा रहेंगे।जबकि नए फील्डिंग कोच के बारे में उन्होंने कहा, 'हम जेम्स पेम्मेंट का टीम में स्वागत करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »