29 Mar 2024, 18:07:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा दिसंबर में करने जा रहे हैं शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2017 6:12PM | Updated Date: Dec 6 2017 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा इटली में शादी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इसके लिए इटली में 10,11,12 दिसंबर का दिन किसी बड़े होटल में रिजर्व रखा गया है। सूत्रों के अनुसार कोहली कल इटली के लिए रवाना हो सकते हैं। अनुष्का का वैडिंग ड्रैस सबसियाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। मुखर्जी हाल ही में अनुष्का के घर के बाहर भी नजर आए थे। रिसेप्शन मुंबई में 21 दिसंबर को होगी, जहां वह सभी सितारों को पार्टी देंगे।
 
हांलाकि अनुष्का ने ऐसी खबरों से इंकार किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में से ब्रेक लिया है। इससे पहले भी विराट और अनुष्का की दिसंबर में शादी की अफवाहें सुनने को मिली थी। वहीं कोहली ने भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम ले लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »