25 Apr 2024, 21:47:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद शमी भी मैदान पर लड़खड़ाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 6:26PM | Updated Date: Dec 5 2017 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के दिल्ली के प्रदूषण के कारण उल्टी कर देने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इसका शिकार हो गए हैं। शमी तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को श्रीलंका की दूसरी पारी में बेहद तेज गति के साथ खतरनाक गेंदबाजी कर रहे थे। पारी के छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर अपनी एक बाउंसर से उन्होंने सदीरा समरविक्रमा का विकेट भी लिया। उनकी तेज बाउंसर सदीरा के दस्तानों को छूटी हुई गली में अजिंक्या रहाणे के हाथों में चली गई।

इस विकेट को लेने के बाद शमी अपने रनर पर अचानक लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए और अपने दोनों हाथ घुटनों पर रखकर झूक गए। ऐसा लग रहा था कि मानो वह उल्टी कर रहे हो। बाउंड्री से उनके पास टावल और पानी लाया गया। शमी ने पानी से अपना मूंह साफ किया और ओवर की बची हुई एक गेंद पूरी की। शमी फिर आठवें ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए और 12वें ओवर में मैदान पर वापस लौटे।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »