20 Apr 2024, 02:30:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट के सबसे तेज 16000 रन पूरे, सचिन-अमला को पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2017 1:12PM | Updated Date: Dec 2 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 16000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का नया रिकॉर्ड बना लिया है।

5000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज

विराट ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अपना 25वां रन पूरा करने के साथ ही 63 मैचों में 5000 रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

महान ओपनर सुनील गावस्कर ने 5000 रन पूरे करने के लिए 95 पारियां, वीरेंद्र सहवाग ने 99 पारियां और सचिन तेंदुलकर ने 103 पारियां खेली थीं जबकि विराट 105 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे हैं। 

विराट 5000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन, राहुल द्रविड़, गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरभ गांगुली, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सहवाग, गुंडप्पा विश्वनाथ, दिलीप वेंगसरकर और कपिल देव को हासिल थी।

सचिन-अमला का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय कप्तान ने इसके साथ ही सबसे तेज 16000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। उन्होंने 350 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का 363 पारियों का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। सचिन ने 16000 अंतरराष्ट्रीय रनों के लिए 376 पारियां खेली थीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »