29 Mar 2024, 01:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

191 गेंद में 35 चौके व 13 छक्के के साथ मैरेस का सबसे तेज शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2017 12:16PM | Updated Date: Dec 2 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। साउथ अफ्रीका के 24 वर्षीय बल्लेबाज मार्को मैरैस धुआंधार पारी खेलते हुए रातों-रात सुर्खियों में आ गए हैं। मैरैस ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मैरैस ने ईस्ट लंदन में बॉर्डर की तरफ से इस्टर्न प्रॉविंस के खिलाफ खेलते हुए महज 191 गेंदों में 300 रनों की पारी खेली। खास बात यह रही कि अपनी पारी के दौरान वे अंत तक आउट नहीं हुए। मैरेस ने अपनी पारी में 35 चौके और 13 छक्के लगाए। यह एक तीन दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच था। इससे पहले सबसे तेज तिहरा शतक लगान का रिकॉर्ड चार्ली माकार्टने के नाम था, जिन्होंने 1921 में ऑस्ट्रेलिया के लिए नॉटिंघमशर के खिलाफ 221 गेंद में यह कारनामा किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »