19 Apr 2024, 19:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'विराट सेना' विश्व रिकॉर्ड से एक कदम दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 5:52PM | Updated Date: Nov 30 2017 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विजय रथ पर सवार विश्व की नंबर एक भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के लगातार नौ सीरीज जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक कदम दूर है। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को दो दिसंबर से यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेलना है।

मेजबान भारतीय टीम नागपुर में हुए दूसरे टेस्ट को पारी और 239 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।कोटला के रिकॉर्ड को देखकर ऐसा लगता है कि टीम इंडिया लगातार नौ सीरीज जीतकर आस्ट्रेलिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। आस्ट्रेलिया की टीम ने 2005 से 2008 के बीच में लगातार नौ सीरीज जीती थी। फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत पिछले 30 वर्षों से अपराजेय रहा है।               

           

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »