16 Apr 2024, 17:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 3:15PM | Updated Date: Nov 30 2017 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को ग्वालियर के आईटीएम विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। 35 वर्षीय क्रिकेटर युवराज को डॉक्टरेट की मानद डिलीट उपाधि से सम्मानित किया गया है। युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत युवराज को क्रिकेट के साथ सामाजिक जीवन में उनके कार्यों के लिये यह सम्मान दिया गया है। ऑलराउंडर युवराज के अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के अध्यक्ष डा. ए एस किरन, गोविंद निहलानी (फिल्मकार), डा. अशोक वाजपेयी(साहित्यकार), रजत शर्मा(पत्रकारिता), डा. आर ए माशेलकर(विज्ञान एवं तकनीक) और अरूणा रॉय(सामाजिक कार्य) को भी विभिन्न क्षेत्रों में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिये सम्मानित किया गया। युवराज ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद कहा" मैं डॉक्टरेट की उपाधि दिये जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे इस सम्मान ने अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है ताकि मैं भविष्य में भी सत्यनिष्ठा का पालन कर युवाओं के लिये एक उदाहरण बना रह सकूं।       
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »