24 Apr 2024, 20:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आस्ट्रेलियाई वयस्को को कफर्यू की जरूरत नहीं : लीमैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2017 5:48PM | Updated Date: Nov 29 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडीलेड। एशेज श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड द्वारा अपने क्रिकेटरों के रात में बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद आस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने कहा है कि वह अपने वयस्क खिलाडियों पर कफर्यू नहीं लगा सकते। इंग्लैंड ने पर्थ के एक बार में पिछले महीने आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्रोफ्ट पर जानी बेयरस्टा के हेडबट के बाद यह फैसला लिया ।लीमैन ने कहा ,   हम कोई कफ्यू नहीं लगायेंगे लेकिन यह हमारा फैसला है । हमें अपने खिलाडियों पर पूरा भरोसा है कि वे सही काम ही करेंगे ।वे सभी वयस्क हैं ।  

      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »